एजुकेशन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अब 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेस, 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन

Jamia Millia Islamia Online Classes Extends: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के प्रदर्शन के चलते ऑनलाइन क्लास 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं ईवन-सेमेस्टर की क्लास 13 जनवरी, 2027 से शुरू होंगी।

Image

Jamia Millia Islamia Online Classes Extend: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ऑनलाइन क्लासेस की तारीख बढ़ी

Jamia Millia Islamia Online Classes Extends: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाल किए जाने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। कैंपस में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन क्लास 24 नवंबर तक बढ़ा दी हैं। बीते दिनों विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में एकेडमिक शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की गई है, जिसमें सेमेस्टर परीक्षाओं और सर्दियों की छुट्टियों की तारीखें शामिल हैं।

जारी नोटिस के मुताबिक स्थिति का आकलन करने के लिए 28 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे एफटीके-सीआईटी में सभी डीन, विभागाध्यक्षों एवं केंद्र निदेशकों की बैठक आयोजित की गई। विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए फिलहाल अनुकूल वातावरण नहीं है। इसलिए बोनाफाइड विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए कुछ निर्णय लिए गए।

24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास

यहां कोर्स के लिए ऑनलाइन क्लास 24 नवंबर तक जारी रहेंगी। ईवन-सेमेस्टर की क्लास 13 जनवरी, 2027 से शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है और बताया है कि सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से शुरू होंगी। यह फैसला जामिया मिलिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (JMISU) को फिर से बहाल करने की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच लिया गया है।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं और वाइवा 25 नवंबर से

सभी प्रायोगिक परीक्षाएं, फील्ड वर्क, प्रोजेक्ट वाइवा, माइनर प्रोजेक्ट वाइवा आदि 25 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सेमेस्टर के सैद्धांतिक प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं 1 दिसंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

इस डेट से विंटर वेकेशन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विंटर वेकेशन यानी शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2026 से 12 जनवरी 2027 तक घोषित किया गया है।

डीन और विभागाध्यक्ष आदेश का पालन करें

सभी डीन, विभागाध्यक्षों और केंद्र निदेशकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ऑनलाइन कक्षाएं और सेमेस्टर परीक्षाएं सुचारु रूप से हों। इसके साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति और अन्य जरूरी रिकॉर्ड भी नियमित रूप से अपडेट रखे जाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article