WPL 2027 नीलामी की पांच सबसे महंगी खिलाड़ी

​विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए केरल के कोच्चि में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी में पाचों टीमों ने शिरकत की। सभी टीमों में कुल 27 खिलाड़ियों की जगह खाली थी जिसमें से 25 के लिए बोलियां लगीं। 2 जगह खाली रह गईं। नीलाम होने वाली 25 खिलाड़ियों में 7 विदेशी और 14 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं ऑक्शन में किन पांच खिलाड़ियों को मिली सबसे ज्यादा राशि?(फोटो क्रेडिट WPL)

​

Authored by: Navin ChauhanUpdated Oct 29 2026, 07:04 IST
सोफी मोलिन्यू(1.1 करोड़)01 / 05

सोफी मोलिन्यू(1.1 करोड़)

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए हुई नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। 50 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ मैदान में उतरीं सोफी को 1.1 करोड़ रुपये की कीमत पर यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।(फोटो क्रेडिट WPL/BCCI)​

किरण नवगिरे(75 लाख)02 / 05

किरण नवगिरे(75 लाख)

​भारतीय खिलाड़ी किरण नवगिरे ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।(फोटो क्रेडिट WPL/BCCI)​

जेस जोनासेन (40 लाख)03 / 05

जेस जोनासेन (40 लाख)

ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन मिनी ऑक्शन की तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें आरसीबी ने 40 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।(फोटो क्रेडिट WPL/BCCI)​

जी कमलिनी (40 लाख)04 / 05

जी कमलिनी (40 लाख)

​भारत की जी कमलिनी ऑक्शन की साझा रूप से तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं गुजरात जायंट्स ने उन्हें 40 लाख रुपये की कीमत पर टीम में शामिल किया।(फोटो क्रेडिट WPL/BCCI)​

​ग्रेस हैरिस (30 लाख) 05 / 05

​ग्रेस हैरिस (30 लाख)

ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस लीग की चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी साझा रूप से रहीं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये की कीमत पर टीम में जगह दी। वहीं भारत की तेजल हसबनिस को आरसीबी ने, आयरलैंड की ओरला प्रेंडेग्रेस्ट को आरसीबी ने, भारत की स्नेह राणा और आशा शोभना को यूपी वॉरियर्स ने और दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्रेयान को 30 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया। (फोटो क्रेडिट WPL/BCCI)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!