वायरल न्यूज़

देवी मां के लिए आया शेर! दुर्गा मंदिर के बाहर शांत बैठे आया नजर, लोग बनाते रहे Video

वीडियो में दिख रहा है कि शेर बिना किसी हलचल के शांत होकर दुर्गा मां के मंदिर के सामने बैठा हुआ है। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

Image

दुर्गा मंदिर के बाहर बैठा शेर (Instagram/@indiaonfeed)

सोशल मीडिया पर इस वक्त हैरान कर देने वाला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुर्गा मंदिर के बाहर एक शेर शांत चित्त होकर बैठा नजर आ रहा है। वहां से गुजरने वाले लोगों ने जब उस शेर को देखा तो उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में शेर ने ना ही उन्हें दौड़ाया और ना दहाड़ा। वह बस शांत होकर देवी मां के लिए बाहर बैठा रहा।

मंदिर के बाहर बैठा शेर

लोग इस वीडियो को देवी मां का चमत्कार मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये शेर मां की सवारी है और वह मां से मिलने आया है। वायरल हो रहा यह वीडियो गुजरात के गिर क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस छोटे से वीडियो में शेर को मंदिर के बाहर बड़े ही आराम से बैठा देखा जा सकता है। हैरानी की बात तो यह रही कि जब लोग उसका वीडियो बना रहे थे तो भी वह कैमरे की तरफ देखता है लेकिन उन पर किसी तरह से हमला नहीं करता है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम से लिया है। जिसे @indiaonfeed नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई यूजर्स ने इसे मां दुर्गा का चमत्कार बताया। वहीं, कई लोगों ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किया। जैसे एक ने मजाक में लिखा, "भाई, तुझे ही ताड़ रहा है, भाग जा वहां से!" दूसरे ने लिखा, "हर बार कैमरामैन कैसे बच जाता है?"

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article