Viral Video: 'जंगल का राजा' शेर का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब कभी किसी का सामना शेर (Lion Video) से हो जाए, तो फिर क्या कहना? शेर को देखकर तो बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। अब जरो सोचिए अगर शेर जंगल से निकल किसी गांव या रिहायशी इलाके में पहुंच और बीच सड़क दावत उड़ाने लगे, तो कैसा नजारा होगा। जाहिर सी बात है हड़कंप मच गया। गुजरात के जूनागढ़ से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। क्योंकि, इस वीडियो में शेयर एक गांव में बीच सड़क मजे से भोजन कर रहा था। जब लोगों ने इस नजारे को देखा तो हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि ये अजीबोगरीब घटना रतांग गांव की है, जहां देर शाम एक शेर जंगल से निकलकर उस गांव में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शेर ने एक बछरे का पहले शिकार किया और उसे फिर गांव में ही खाने लगा। शिकार दावत उड़ा ही रहा था कि गांव वाले वहां पहुंच गए। गांव वालों को देखकर शेर भड़क गया और गांव वालों को दौड़ाने लगा। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं शेर एक बच्चे के पीछे पड़ गया और उसे दौड़ाने लगा। हालांकि, समय रहते बच्चा गली में मुड़कर अपनी घर की तरफ भाग गया। वहीं, शेर दूसरी दिशा में आगे बढ़ गया। कुछ समय के लिए तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखें वीडियो...
शेर का कहर
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जंगल से निकलकर अक्सर शेर ग्रामीण इलाके में आ जाते हैं। साथ ही पालतू जानवरों का शिकार करते हैं। हालांकि, आमतौर पर शेर इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में डर का भी माहौल है।
