वायरल न्यूज़

रोड पर टहलता दिखा विशाल मगरमच्छ, रोंगटे खड़े कर देगा महाराष्ट्र का ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 1, 2024, 10:25 AM IST

Viral Video: हैरान करन वाले नजारे में देखेंगे कि लोग आराम से सड़क से गुजर रहे थे कि तभी अचानक विशालकाल मगरमच्छ सड़क पर आ गया। रोड पर मगरमच्छ को देखते ही लोगों में दहशत पैदा हो गई।

Image

सड़क पर टहलता दिखा विशाल आकार का मगमच्छ। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में अब कुछ भी नजर आ सकता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा नजारा दिखाई देता है कि हमारे होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है कि ऐसा भी सचमुच देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे अभी ठीक वैसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो महाराष्ट्र का बताया गया है, जहां अचानक विशाल आकार का मगमरच्छ सड़क पर आ गया। सड़क पर मगरमच्छ को टहलता हुआ देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग उससे बचने के लिए यहां-वहां भागते हुए नजर आते हैं।

सड़क पर दिखा विशाल मगरमच्छ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो महाराष्ट्र के रत्नागिरी में चिपलुन का है। यहां लोग सामान्य दिनों की तरह सड़क से गुजर रहे थे कि तभी विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर सैर करने पहुंच गया। इधर मगरमच्छ को सड़क पर देख लोगों के होश उड़ गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि मगरमच्छ सड़क पर कैसे आ गया। हालांकि माना जा रहा है कि मगरमच्छ शिव नदी से निकलकर सड़क पर आया होगा। नदी में मगरमच्छ बड़ी तादाद में मगरमच्छ पाए जाते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रोड पर गाड़ियां दिख रही हैं। कुछ गाड़ियां रुकी हुई हैं। मगर गाड़ियों की रुकने की वजह मगरमच्छ ही है। मगरमच्छ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर CHIPLUN नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article