रात में खाने-पीने की क्रेविंग्स अक्सर कई लोगों को होती है। ऐसे में अगर रात के समय में कुछ मनपसंद चीजें खाने-पीने को मिल जाए तो फिर क्या ही कहने। लोगों के इसी शौक को देखते हुए शहर में कई दुकानें रात में भी खुलती हैं और उन दुकानों पर रात के समय में भी काफी भीड़ लगती है। कुछ ऐसा ही नजारा पाकिस्तान के लाहौर में देखने को मिला। जहां एक कंटेंट क्रिएटर रात के 3 बजे लाहौर में खुली एक दुकान का नजारा दिखा रहा है। जहां वह दिखा रहा है कि लोग कैसे रात के 3 बजे भी दुकान पर लस्सी पीने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में कंटेंट क्रिएटर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "इस वक्त रात के 3 बज रहे हैं और यह लाहौर के अंदर की एक गली का एक मंजर है, जहां लोग लस्सी वाले की एक दुकान पर लाइन बनाकर खड़े हैं। यहां लस्सी पीने के लिए पहले टोकन लेना पड़ता है और फिर लाइन में लगना पड़ता है। तब जाकर लोगों को लस्सी नसीब होती है। इतनी जलालत के बाद पता नहीं ये लोग लस्सी कैसे पी लेते हैं। ये लोग किसी भी तरह से बाज नहीं आते। इन्होंने जलील होने की कसम खा रखी है। मुल्क में भले जंग हो जाए या कुछ और हो जाए, मगर इनकी रोटी-पानी बंद नहीं होना चाहिए।"
लोगों ने पाकिस्तानियों के खूब मजे लिए
इस वायरल वीडियो को पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर हारून मुगल ने फेसबुक पर शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते पाकिस्तान के लोगों का जमकर मजाक उड़ाया है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान के लोगों के लिए लस्सी भी लग्जरी है भाई, तभी तो ये लोग मक्खियों की तरह दुकान पर जमा हुए हैं।" दूसरे ने लिखा, "पाकिस्तान में लस्सी है कितने की, क्या वहां के लोग खरीद पा रहे हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
