कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। जिन्हें देख लोगों के होंठो पर मुस्कुराहट आ जाती है और उनका दिन बन जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक नन्ही सी परी फुल कॉन्फिडेंस में एक लोकल फोक डांस में शामिल हो जाती है और वह अनजान लोगों की भीड़ में बिना किसी डर और भय के अपनी मस्ती में डांस करने लगती है।
बच्ची ने टीम के साथ पूरे जोश में किया डांस
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HumanityChad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा चीन के चाओशान (Chaoshan) इलाके में चाइनीज न्यू ईयर स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान की है। जहां एक लोकल यिंगगे (Yingge) डांस टीम सड़क पर परफॉर्म कर रही थी। तभी एक छोटी सी बच्ची फुल कॉन्फिडेंस के साथ अचानक डांस टीम में शामिल हो जाती है। वह टीम के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगती है। उसके छोटे-छोटे कदम, हाथों की मूवमेंट और चेहरे पर खुशी देखकर लोगों का मन खुश हो गया। डांस टीम के लोग भी बच्ची को देखकर मुस्कुराते हुए एक घेरा बना लिए और उसे स्पॉटलाइट में लाते हुए उसके साथ थिरकने लगे।
ये भी पढ़ें:
क्या है यिंगगे?
बता दें कि यिंगगे डांस एक पुरानी पारंपरिक चाइनीज फोक डांस है। इसमें ताल और ड्रम की आवाज से परेड निकालते हुए लोग डांस करते हैं। यह पूरा परेड बहुत ही ज्यादा एनर्जी से भरा होता है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HumanityChad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
लोगों ने बच्ची के डांस की खूब तारीफ की
जहां छोटे बच्चे अनजान लोगों को देखकर घबरा जाते हैं और रोने लगते हैं, वहीं इस दौरान अनजान लोगों के बीच यह छोटी सी बच्ची बिल्कुल भी नहीं डरी, बल्कि वह पूरी तरह से मस्ती में डांस करती रही। छोटी सी बच्ची का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया। ऐसे में कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए बच्ची की मासूमियत और कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ की। वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोगों के यही शब्द थे कि, "कितनी क्यूट और ब्रेव है यह छोटी बच्ची।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
