वायरल न्यूज़

Ladkiyon Ka Video: बाइक से धमाल मचाना चाहती थी लड़कियां, हो गई घनघोर बेइज्जती

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 28, 2022, 07:07 PM IST

Ladkiyon Ka Stunt Video: दो लड़कियां बाइक से स्टंट करना चाहती थी। लेकिन, अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और दोनों धड़ाम से रोड पर गिर पड़ीं। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

लड़कियों के साथ तो खेल हो गया भाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट करने के चक्कर में लड़कियों का बन गया पोपट
  • बाइक से गिरी लड़कियां, देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Ladkiyon Ka Bike Stunt Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई धमाल मचाना चाहता है। जिससे उनका नाम हो और पलक झपते ही वो फेमस हो जाएं। इसके लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। कुछ लोग फेमस होने के लिए मौत से भी पंगा ले लेते हैं। कुछ लोग तो मकसद में कामयाब हो जाते हैं, जबकि कईयों को मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में दो लड़कियां बाइक से धमाल मचाना चाहती थी। लेकिन, उनके साथ ऐसा खेल हुआ जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में लड़कियां बाइक से स्टंट (Stunt Video) करते हुए धमाल मचाना चाहती थी। जैसा कि आप वीडियो (Papa Ki Pari Video) में देख सकते हैं दो लड़कियां बाइक पर बैठी हुई हैं। पहले तो लड़की आराम से बाइक चलाती है। लेकिन, अचानक उसे जोश चढ़ जाता है और वो स्ंटट करने की कोशिश करती है। जैसे ही लड़की आगे वाले पहिए को उठाने की कोशिश करती है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक लेकर वो औंधे मुंह नीचे गिर पड़ती है। जिस तरह लड़कियां बाइक से गिरती है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। हालांकि, लड़की किसी तरह बाइक को संभालने में कामयाब हो जाती है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

पापा की परियों का बन गया पोपट

वीडियो (Bike Stunt Video) देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'ravikumar001555' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 लाख 62 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आखिर कब सुधरेंगी पापा की परियां। एक ने लिखा, 'एक और पापा की परी के साथ खेल हो गया'। एक ने मजे लेते हुए लिखा, 'इसमें लड़कियों की कोई गलती नहीं बाइक ही खराब है'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article