वायरल न्यूज़

Ladki Ka Video: क्लासरूम में अकेली लड़की कर रही थी ऐसा काम, फिर हुआ खतरनाक खेल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 18, 2022, 10:59 AM IST

Ladki Ka Viral Video: एक लड़की मजे लेते हुए क्लासरूम में जमकर ठुमके लगा रही थी। लेकिन, कुछ ही समय बाद उसका बैलेंग बिगड़ा और वो धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। आलम ये है कि लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

ठुमके लगाते-लगाते नीचे गिरी लड़की, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की का मजेदार अदाज
  • बेंच पर खड़ी होकर लगा रही थी ठुमके
  • बैलेंस बिगड़ने पर नीचे गिरी लड़की

Ladki Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को तो बार-बार देखने का मन करता है। एक ऐसा ही वीडियो (Ladki Ka Video) इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। क्योंकि, एक लड़की क्लासरूम में बेंच पर मजे से डांस कर रही थी। लेकिन, अगले ही पल लड़की के साथ जो हुआ उसे देखकर आप भी जमकर ठुमके लगाएंगे।

मौज-मस्ती करना सबको अच्छा लगता है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो मौका मिलते ही धमाल मचाने लगते हैं। इतना ही नहीं उनकी चर्चाएं भी काफी होती है। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो काफी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं मौका मिलते ही एक लड़की क्लासरूप में जमकर ठुमके लगाने लगती है। लड़की बेंच पर चढ़ती है और मस्त होकर डांस करने लगती है। लेकिन, कुछ समय बाद उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो सीधे धड़ाम से नीचे गिर पड़ती है। लड़की की क्या हालत होती है आप खुद वीडियो में देख लें...

लड़की को ठुमके लगाना पड़ा भारी

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे लड़की का तो पोपट बन गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mr_suraj_offical_94' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लड़की के साथ तो खेल हो गया भाई। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि और ठुमके लगाओ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article