वायरल न्यूज़

Funny Video: भैंस को चारा दिया फिर वहीं नाचने लगी लड़की, ऐसा पटका कमर ही अकड़ गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 2, 2024, 10:48 AM IST

Ladki Ka Dance Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की भैंस को चारा देने पहुंची और फिर उसके सामने ही डांस करने लगी। मगर भैंस को उसकी ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और लड़की को जोरदार टक्कर मार दी।

Image

भैंस के सामने डांस करना लड़की को भारी पड़ गया। (Photo/Instagram)

Ladki Ka Dance Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक पुराना फिर धूम मचा रहा है। वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो भैंस को चारा देने पहुंची थी। भैंस को चारा देने के बाद लड़की इतनी खुश हुई कि वहीं डांस करने लगी। मगर उसकी यही हरकत भैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। भैंस ने लड़की के साथ फिर जो कुछ किया देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

भैंस ने मारी जोरदार टक्कर

इंस्टाग्राम पर bihari.broo नाम के हैंडल से शेयर किए इस वीडियो में देखेंगे कि भैंस रस्सी से बंधी हुई है। देखकर लगता है कि जानवर भूखा है और उसे चारा मिलने का इंतजार है। थोड़ी ही देर में लड़की उसे चारा देने पहुंच गई। लड़की ने भैंस को चारा दिया और वहीं खुशी से नाचने लगी। मजेदार है कि लड़की अपने डांस में बीन तक बजाती हुई नजर आती है। मगर उसकी यही हरकत भैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। गुस्साई ने भैंस तभी लड़की को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बेचारी की कमर ही अकड़ गई।

यहां देखिए वायरल वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि लड़की चारा रखने वाली जगह पर गिर पड़ी है। कई सेकंड तक बेचारी उठकर खड़ी तक नहीं हो पाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article