वायरल न्यूज़

भारत के इस राज्य में चलती है सबसे अनोखी ट्रेन, जिसका नाम पढ़ते ही हर भारतीय चौंक जाएगा

Knowledge Fact: ये तो हम सब जानते हैं दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में है। भारत में एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसका नाम जानकर हर कोई दंग रह जाता है।

Image

काफी हटके है नाम (तस्वीर साभार- Istock )

Knowledge Fact: ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया में यात्रा के लिए सबसे ज्यादा लोग ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क अमेरिका में है। वहीं, भारत का रेल (Indian Railway) नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यहां करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। इतना ही नहीं भारत में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं। कुछ ट्रेन काफी तेज रफ्तार में चलती हैं, तो कुछ की स्पीड काफी स्लो है। इतना ही नहीं कुछ ट्रेनों के नाम भी काफी अनोखे हैं, जिनके बारे में जानकर लोग चौंक जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही ट्रेन के बारे में बताएंगे, जिसका नाम सुनकर हर कोई चौंक जाएगा।

    आप सबने ट्रेन से जरूर यात्रा की होगी। यात्रा के दौरान कई तरह के अनुभव भी किए होंगे। इसके अलावा आपकी ट्रेन कई स्टेशनों से भी होकर गुजरी है। कुछ स्टेशनों के नाम भी आपको काफी अजीब लगे होंगे। लेकिन, आज हम स्टेशन या फिर सफर के बारे में बात नहीं करेंगे। बल्कि, भारत की सबसे अनोखी ट्रेन के बारे बताएंगे, जिसका नाम पढ़ते ही एक बार के लिए जरूर चौंक जाएंगे। आप सबने आज तक कई तरह के सुपरफास्ट, एक्सप्रेस या फिर लोकल ट्रेन की सवारी की होगी। लेकिन, एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसका नाम 'हाटेबाजारे एक्सप्रेस' है। इस नाम को सुनकर जरूर आप भी चौंक गए होंगे। क्या आपने इससे पहले इस ट्रेन का नाम सुना था। ज्यादातर लोग पहली बार इस ट्रेन का नाम सुने होंगे।

    Knowledge Fact indian train

    भारत की अनोखी ट्रेन

    हाटे बाजारे एक्सप्रेस

    हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के सहरसा जंक्शन से पश्चिम बंगाल के कोलकाता सियालदह के बीच चलती है। यह ट्रेन पूर्वी रेलवे द्वारा संचालित है। यह ट्रेन 13164/13163 (वाया मानसी) और 13170/13169 (वाया पूर्णिया) दो रूटों के माध्यम से संचालित होती है। हाटे बाजारे ट्रेन तकरीबन 14-16 घंटे में ~558-589 किमी की दूरी तय करती है। इस ट्रेन में सामान्य , स्लीपर , और एसी 3-टियर/2-टियर कोच शामिल हैं। तो जब कभी मौका लगे तो हाटेबाजारे ट्रेन से जरूर सफर कीजिएगा।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article