वायरल न्यूज़

Viral Video: फ्लाइट में डर के मारे दुबक कर बैठ गया कुत्ता, देख हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एयर होस्टेस

फ्लाइट में एक कुत्ते का पैनिक रिएक्शन देखकर उसमें मौजूद एयर होस्टेस हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। जिनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

फ्लाइट में डरा-सहमा दिखा कुत्ता (X/@Thebestfigen)

सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देख लोगों की हंसी छूट जाती है। हाल में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता फ्लाइट में उड़ान की डर से एक कोने में दुबक कर बैठ गया। कुत्ते की इस हरकत को देख फ्लाइट की एयर होस्टेस हंसने लगीं।

ये भी पढ़ें:

फ्लाइट में दिखा डरा-सहमा कुत्ता

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक यात्री अपने प्यारे से कुत्ते को लेकर फ्लाइट में सवार है, जैसे ही फ्लाइट हवा में उड़ान भरती है वैसे ही कुत्ता अचानक से डर जाता है। ऐसे में वह डर के मारे एक कोने में दुबक कर बैठ जाता है। कुत्ता इधर-उधर छटपटाते हुए भी नजर आता है। ऐसे में कुत्ते का यह पैनिक रिएक्शन देखकर फ्लाइट अटेंडेंट्स खुद को रोक नहीं पातीं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

ये भी पढ़ें:

कुत्ते को देख हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एयर होस्टेस

वीडियो में कैमरा उन एयर होस्टेस पर जब घूमता है तो वे अपने हाथों से अपना मुंह ढककर हंस रही होती हैं। थोड़ी देर बाद वे एक-दूसरे को देखकर और भी ज्यादा जोर-जोर से हंसने लगती हैं। कुत्ते का यह डरावना और क्यूट रिएक्शन इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो (Video) पर तमाम लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरा कुत्ता भी प्लेन में ऐसे ही करता है।" दूसरे ने लिखा, "ये तो रियल लाइफ कॉमेडी है, भाई साहब!" तीसरे ने लिखा, "बेचारा डॉगी!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article