वायरल न्यूज़

Interesting Facts: अंदर नहीं इस फल के बाहर होता है बीज, रोज खाते होंगे मगर कभी गया इस पर आपका ध्यान

इस दुनिया में कई तरह के फल पाए जाते हैं, मगर इन सबमें इकलौता एक ऐसा फल है, जिसके बीज अंदर नहीं बाहर होते हैं। आइए जानते हैं इस फल के बारे में, आखिर वह कौन सा फल है जिसके बीज अंदर नहीं बल्कि बाहर होते हैं।

Image

फल (सांकेतिक तस्वीर, Image credit - iStock )

आम, सेब, संतरा, तरबूज, केला, अमरूद इत्यादि, आज तक आपने कई तरह के फल खाए होंगे। ऐसे में आपने यह जरूर गौर किया होगा कि इन फलों के बीज हमेशा अंदर देखने को मिलते हैं। मगर आज हम आपको दुनिया के इकलौते ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जिसके बीज अंदर नहीं बाहर होते हैं।

कौन सा है यह इकलौता और अनोखा फल

दुनिया के इस अनोखे फल का नाम स्ट्रॉबेरी है। जिसके छोटे-छोटे से बीज इसके अंदर नहीं बल्कि बाहर होते हैं। अगर आपने कभी स्ट्रॉबेरी फल को देखा हो तो आपने गौर किया होगा कि इस फल के बाहरी लाल सतह पर बिंदु जैसे छोटे-छोटे पीले रंग के दाने होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहीं पीले-पीले दाने इस फल के बीज हैं।

Strawberries

स्ट्राबेरी (सांकेतिक तस्वीर, Image credit - iStock)

एक स्ट्रॉबेरी में कितने बीज होते हैं?

इस फल से जुड़ी एक और जानकारी आपको हैरानी में डाल देगी। दरअसल एक स्ट्रॉबेरी की सतह पर लगभग 200 के आसपास बीज होते हैं। इसी वजह से स्ट्रॉबेरी के बाहर बहुत सारे पीले रंग के दाने दिखाई देते हैं। छोटे-छोटे दाने की तरह दिखने वाले इन बीजों को वैज्ञानिक भाषा में एकीन (Achene) कहते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद होता है स्ट्राबेरी

लाल रंग के ये चमकदार स्ट्रॉबेरिज़ सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत नहीं, बल्कि ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्ट्रॉबेरी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसमें लगभग 90% पानी होता है। स्ट्रॉबेरिज़ के अंदर पाए जाने वाले मैलिक एसिड दांतों के पीले दाग को साफ करने में मदद करता है।
Strawberries

स्ट्राबेरी (सांकेतिक तस्वीर, Image credit - iStock)

सबसे ज्यादा कहां उगाया जाता है स्ट्राबेरी

बता दें कि इस दुनिया में स्ट्रॉबेरी की 600 से अधिक किस्में पाई जाती हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने वाला देश चीन है। स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल आइसक्रीम, डेजर्ट और ड्रिंक्स बनाने में भी किया जाता है।
Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article