आज के समय में ज्यादातर बच्चे अपना खाली समय मोबाइल, वीडियो गेम और सोशल मीडिया पर बिताते हैं। पार्क और मैदान पहले की तरह बच्चों से भरे हुए कम ही नजर आते हैं। ऐसे दौर में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि यही तो असली बचपन है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वादियों में कुत्तों संग क्रिकेट खेलते दिखे बच्चे
वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ छोटे बच्चे खूबसूरत पहाड़ों और हरियाली से घिरी वादियों के बीच क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके साथ कुछ पालतू कुत्ते भी खेल का पूरा आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कभी कुत्ते गेंद के पीछे दौड़ते हैं तो कभी बच्चों के साथ इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं। पूरे माहौल में खुशी, मस्ती और बचपना दिखाई देता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे बच्चों को किसी महंगे खिलौने या मोबाइल की जरूरत ही नहीं है। उनके लिए खुला मैदान, ताजी हवा, दोस्त और कुत्तों का साथ ही सबसे बड़ी खुशी है। इसी वजह से इस वीडियो को लोग "लाइफ की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन" वाला पल बता रहे हैं।
बचपन का सबसे खूबसूरत नजारा हुआ वायरल
सोशल मीडिया (Social Media) पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamakshkumar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं इस वीडियो (Video) को अब तक हजारों लोग शेयर कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बच्चों की सादगी और मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यही असली बचपन है, जहां खुशी खरीदनी नहीं पड़ती।" वहीं दूसरे ने लिखा, "मोबाइल छोड़कर अगर बच्चे ऐसे खेलें, तो उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी और बचपन भी यादगार बनेगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
