वायरल न्यूज़

VIDEO: ऑटो ड्राइवर के लिए खरीदी आइसक्रीम, लड़की की दरियादिली ने जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल

एक युवती ने 5 मिनट रुकने वाले ऑटो ड्राइवर के लिए आइसक्रीम खरीदकर उसे सरप्राइज दिया। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

लड़की ने ऑटो ड्राइवर के लिए आइसक्रीम खरीदी (X/@lakshaymehta08)

लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बल्कि हमारा एक छोटा सा काम भी किसी के दिन को खास बना सकता है। जहां आज के समय में लोगों के पास एक-दूसरे के तरफ देखने तक का समय नहीं है, वहीं अगर आप अपनी एक छोटी सी कोशिश से किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं तो समझिए आप इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने का काम कर रहे हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक लड़की ने ऑटो रिक्शा वाले को प्यार से आइसक्रीम खिलाकर उसके पूरे दिन को स्पेशल बना दिया।

लड़की ने ऑटो रोककर रास्ते में लिया 5 मिनट का ब्रेक

वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ऑटो-रिक्शा से सफर कर रही होती है। रास्ते में उसे एक आइसक्रीम की दुकान दिखाई देती है। वह ऑटो ड्राइवर से कहती है कि, "भैया, क्या आप 5 मिनट के लिए यहां रुक सकते हैं? मुझे आइसक्रीम खानी है।" ड्राइवर बिना किसी नाराजगी के मुस्कुराकर जवाब देता है, "ठीक है मैडम, कोई दिक्कत नहीं।" इसके बाद लड़की आइसक्रीम खरीदने चली जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

5 मिनट रुकने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला प्यारा सरप्राइज

कुछ देर बाद जब वह वापस लौटती है, तो उसके हाथ में सिर्फ अपनी आइसक्रीम नहीं होती। वह ऑटो ड्राइवर के लिए भी एक आइसक्रीम लेकर आती है। मुस्कुराते हुए वह कहती है, "ये आपके लिए भी है। इसे जरूर खाइए, बहुत स्वादिष्ट है, थैंक्यू" ड्राइवर यह देखकर खुश हो जाता है। वह बहुत ही विनम्रता से जवाब देता है, "इसकी जरूरत नहीं थी मैडम। धन्यवाद तो मुझे आपको कहना चाहिए।" दोनों के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत रही है।

लड़की का यह वीडियो देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

वीडियो (Video) देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लड़की की सोच और ऑटो ड्राइवर के अच्छे व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसी छोटी-छोटी बातें भी इंसानियत पर भरोसा बढ़ा देती हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि एक आइसक्रीम की कीमत भले ही कम हो, लेकिन उससे मिलने वाली खुशी बहुत बड़ी होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article