वायरल न्यूज़

जंगल में दिखी बाघ की असली ताकत, एक साथ दो बैलों को बनाया अपना शिकार, Video देख थम गईं लोगों की सांसें

जंगल की दुनिया का एक खतरनाक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक खूंखार बाघ एक साथ दो-दो बैलों का शिकार कर सबको हैरान कर देता है।

Image

बाघ ने दो बैलों का एक साथ किया शिकार (Facebook/@LuckyBandhavgarh)

जंगल की दुनिया में बाघ को ताकतवर और खतरनाक शिकारी जानवरों में से एक माना जाता है। उसकी ताकत, तेज रफ्तार और शिकार करने का तरीका किसी भी बड़े जानवर को कुछ ही पलों में बेबस बना सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बाघ के शिकार का एक ऐसा ही वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दोनों बैलों का हुआ दर्दनाक अंत

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक खूंखार बाघ दो बड़े बैलों का शिकार करता दिख रहा है। यह नजारा इतना डरावना है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं। जंगल के बीच बाघ पूरी ताकत के साथ एक बैल की गर्दन दबोचे हुए नजर आ रहा है। जबकि दूसरा बैल जमीन पर गिरा दिख रहा है। वीडियो (Video) में साफ देखा जा सकता है कि बाघ अपने मजबूत जबड़ों से बैल की गर्दन पकड़ लेता है। उसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि बैल के लाख कोशिश करने के बाद भी वह खुद को छुड़ा नहीं पाता। कुछ ही देर में बाघ अपने शिकार पर पूरी तरह हावी हो जाता है और उन दोनों बैलों को पटक कर उन्हें अपना निवाला बना लेता है।

शिकार का ऐसा नजारा शायद ही पहले देखा होगा आपने

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे फेसबुक पर @LuckyBandhavgarh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर तमाम यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है बाघ ने कई दिनों के खाने का इंतजाम एक साथ कर लिया।" दूसरे ने कहा, "टाइगर की ताकत का कोई मुकाबला नहीं है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन ताकत के मामले में बाघ सबसे आगे है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article