वायरल न्यूज़

डॉक्टर-डॉक्टर खेलते हुए बच्चे ने मगरमच्छ का किया 'इलाज', Viral Video ने लोगों को किया हैरान

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा मगरमच्छ के साथ डॉक्टर-डॉक्टर खेलते हुए उसका 'इलाज' करता नजर आता है।

Image

मगरमच्छ के साथ खेलता बच्चा (X/@Maryam_Fem21)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा एक मगरमच्छ के साथ बिना किसी डर के खेल रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि बच्चा उस मगरमच्छ के साथ बचपन वाला डॉक्टर-डॉक्टर गेम खेल रहा है। वह खुद को डॉक्टर मानकर मगरमच्छ का चेकअप करते हुए दिख रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्टेथोस्कोप पहनकर मगरमच्छ का इलाज करने लगा बच्चा

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) कोलंबिया का है। वीडियो में दिखता है कि बच्चा पानी के किनारे बैठा हुआ है। उसने डॉक्टर की तरह अपने गले में खिलौने वाला स्टेथोस्कोप पहन रखा है। उसके सामने एक बड़ा मगरमच्छ शांत होकर लेटा है। बच्चा कभी उसके सिर पर हाथ फेरता है, तो कभी वह उसकी गर्दन को पकड़कर उस स्टेथोस्कोप को उसके सीने पर लगाकर उसका चेकअप करता है। वह उस मगरमच्छ के साथ ऐसे पेश आता है जैसे वह उसका इलाज कर रहा हो। सबसे हैरानी की बात यह है कि मगरमच्छ पूरे समय बिल्कुल शांत दिखाई देता है। वह बच्चे पर हमला नहीं करता और न ही कोई आक्रामक हरकत करता है। इसी वजह से यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है।

वीडियो देख पहले मुस्कुराए लोग, फिर बोले- ऐसा जोखिम बिल्कुल नहीं लेना चाहिए

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Maryam_Fem21 नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो (Video) पर कुछ यूजर्स का कहना है कि बच्चों की मासूमियत को जानवर भी समझ लेते हैं। वहीं कई लोगों ने इस नजारे को बेहद ही प्यारा बताया। हालांकि, दूसरी ओर कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक भी माना। उनका कहना है कि मगरमच्छ एक जंगली और शक्तिशाली शिकारी होता है। उसका व्यवहार कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है इसलिए किसी भी बच्चे को ऐसे जानवर के पास जाने देना सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article