देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan sir ka video) को आज कौन नहीं जानता। खान सर के पढ़ाने का तरीका अलग होता है, इसलिए बच्चे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। खान सर सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि अपने विचारों से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से लाखों छात्र उनसे जुड़ना चाहते हैं। इन दिनों खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा उनके लिए एक ऐसा तोहफा लेकर आती है, जिसे देखने के बाद खान सर भी अपना सिर पकड़ लेते हैं। वह हैरान रह जाते हैं।
खून से बनी पेंटिंग सुन, खान सर हो जाते हैं परेशान
छात्रा उनसे मिलने उनके क्लास पहुंचती है। वह अपने साथ एक पेंटिंग लेकर आती है। उस पेंटिंग में खान सर की तस्वीर बनी होती है, लेकिन खास बात यह होती है कि वह तस्वीर सामान्य रंगों से नहीं बनाई गई होती। वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर जब पेंटिंग देखते हैं तो पहले तो खुश होते हैं, फिर छात्रा बताती है कि उसने यह तस्वीर अपने खून से बनाई है। यह सुनते ही खान सर परेशान हो जाते हैं। वह तुरंत छात्रा से पूछते हैं कि ऐसा जोखिम भरा काम क्यों किया। खान सर समझाते हैं कि इस तरह अपने शरीर को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है, चाहे किसी के लिए कितना भी सम्मान क्यों न हो।
वीडियो देख लोगों ने किए कई तरह के कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग भावुक हो गए हैं तो कुछ खान सर की सोच की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो हमें सिखाता है कि सम्मान दिखाने का तरीका सुरक्षित और समझदारी भरा होना चाहिए। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर sumantjolly नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। वहीं पर कइयों ने कमेंट्स भी किए हैं। पहले ने लिखा: "बहन का प्रेम भाई के लिए खान सर जी", दूसरे ने लिखा: "यह बहन का आपके प्रति प्यार है भाव है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
