Cow Jugaad Video: पूरी दुनिया में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' (Jugaad Video) का लोग जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। जुगाड़ (Jugaad Viral Video) से लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कई बार तो लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अब जानवरों पर भी जुगाड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में घास चरने के लिए गाय के सिर पर ऐसा जुगाड़ फिट किया गया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
कोई भी जानवर खाने के लिए दिन में ही निकलता है। जिससे वो आसानी से अपने खाने का इंतजाम कर सके। बड़े-बड़े जानवर भी शिकार के लिए दिन में ही निकलते हैं। लेकिन, एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें रात के अंधेरे में एक गाय घास चर रही है। घास चरने के लिए गाय के ऊपर ऐसा जुगाड़ फिट किया गया है, जिसके बारे में सोचना सबके बस की बात नहीं है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं गाय के सिर पर एक टॉर्च लगी है। टार्च से लाइट निकल रही है और गाय बड़े मजे से घास खा रही है। बड़ी बात ये है कि रोशनी के कारण गाय को सबकुछ साफ-साफ दिख रहा है। तो देखें जुगाड़ का ये मजेदार वीडियो...
धांसू देसी जुगाड़
वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। अनोखा जुगाड़ देखकर जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'j__n__chavda' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या धांसू जुगाड़ है। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा तो केवल इंडिया में ही दिख सकता है। तो आपको ये जुगाड़ कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
