वायरल न्यूज़

Viral Chat: महिला ने ऑटो वाले को किया मैसेज, जवाब पढ़कर बोली- ये ड्राइवर है या कॉर्पोरेट एम्प्लॉई

GPay पेमेंट फेल होने पर महिला ने ऑटो ड्राइवर को मैसेज किया, लेकिन उसके प्रोफेशनल अंदाज में आए जवाब ने सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

Image

ऑटो वाले के साथ हुए चैट के बारे में महिला ने बताई पूरी बात (Instagram/@shettynishta)

आज के समय में सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं होता। कई बार किसी का मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी एक छोटा-सा मैसेज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक ऑटो ड्राइवर का बेहद प्रोफेशनल अंदाज में दिया गया जवाब (Viral Chat) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऑफिस जाने के लिए महिला ने बुलाया ऑटो

इस कहानी की शुरुआत तब हुई जब एक महिला ने ऑफिस जाने के लिए ऑटो लिया। ऑफिस पहुंचने के बाद उसने ड्राइवर को Google Pay से किराया भेज दिया। उसे लगा कि भुगतान हो गया है और वह अपने काम में लग गई लेकिन कुछ देर बाद उसे पता चला कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से पेमेंट फेल हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हिंदी में भेजा मैसेज

महिला ने तुरंत ऑटो ड्राइवर को हिंदी में मैसेज किया और बताया कि उसकी तरफ से Google Pay से किया पेमेंट फेल हो गया है। जिस पर उसने सोचा था कि ड्राइवर बहुत ही साधारण सा जवाब देगा, लेकिन ड्राइवर की तरफ से जो जवाब आया, उसने महिला को पूरी तरह हैरान कर दिया।

ड्राइवर का जवाब बना चर्चा का विषय

महिला के मैसेज पर ऑटो ड्राइवर ने बड़े ही विनम्र और प्रोफेशनल अंदाज में जवाब दिया। उसने लिखा कि अगर महिला वापस उसी रास्ते से लौटने वाली हैं, तो वह उन्हें फिर से छोड़ सकता है और उसी समय नकद भुगतान ले लेगा। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो वह खुद उस जगह आकर भी पैसे ले सकता है। महिला को यह जवाब किसी ऑफिस ईमेल जैसा लगा। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि यह जवाब एक ऑटो ड्राइवर ने लिखा है।

सिर्फ एक शब्द... "Noted"

महिला ने भी तुरंत अपना अंदाज बदल लिया और अंग्रेजी में जवाब दिया कि वह शाम 6 बजे लौटेगी। इस पर ऑटो ड्राइवर ने सिर्फ एक शब्द लिखा, "Noted." बस यही एक शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह देख महिला को लगा जैसे कोई कंपनी का मैनेजर या कॉर्पोरेट कर्मचारी जवाब दे रहा हो।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

महिला ने इस पूरी बातचीत का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @shettynishta पर शेयर किया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो (Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इनके कम्युनिकेशन स्किल्स तो कई कॉर्पोरेट कर्मचारियों से भी बेहतर हैं।" दूसरे ने मजाक में कहा, "लगता है ऑटो चलाने से पहले किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करते थे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "Noted पढ़ते ही लगा जैसे बॉस ने मेल का जवाब दिया हो।" कई लोगों ने ऑटो ड्राइवर की विनम्रता और प्रोफेशनल व्यवहार की भी जमकर तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article