सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस का एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि आसमान में कड़कती तेज बिजली एफिल टावर पर जा गिरती है। जैसे ही बिजली टावर से टकराती है, पूरा आसमान तेज रोशनी से चमक उठता है। यह नजारा जितना डरावना है, उतना ही खूबसूरत भी है। इस नजारे को लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
एफिल टावर पर गिरी बिजली
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि रात का समय है और आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। अचानक तेज चमक के साथ आसमान से बिजली गिरती है और सीधी एफिल टावर पर आकर टकराती हुई नजर आती है। बिजली की चमक इतनी तेज होती है कि कुछ सेकंड के लिए पूरा इलाका रोशनी से भर जाता है। इस नजारे को देख ऐसा लग रहा है जैसे बिजली एफिल टावर को छूकर निकल गई हो।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
यह नजारा कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं तमाम लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे प्रकृति का अद्भुत नजारा बताया, तो किसी ने कहा कि यह नजारा देखकर कुछ पल के लिए उनकी सांसें थम गईं। एक यूजर ने लिखा, "यह डरावना भी है और बेहद खूबसूरत भी।" वहीं दूसरे ने कहा, "ऐसा लगता है जैसे किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "प्रकृति की ताकत के सामने इंसान कितना छोटा है, यह वीडियो उसी की याद दिलाता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
