वायरल न्यूज़

Instagram Viral Video: पिता हो तो ऐसा...बच्ची के पैर का निशान लेकर हाथ पर बनवाया टैटू, 281 मिलियन लोगों ने देखा यह वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2026, 11:51 AM IST

Instagram Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता ने ऐसा काम किया है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। लोग अब पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @ektatattooart)

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो काफी भावुक करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे। क्योंकि, एक पिता ने जिस तरह अपनी बच्ची के पैरे के निशान का टैटू बनवाया, उसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर आप सब हर दिन कई तरह के वीडियो देखते होंगे। लेकिन, इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते होंगे, जो हमेशा के लिए जहन में रह जाते हैं। इतना ही नहीं उन वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद भी करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पिता अपनी बच्ची के पैर के निशान को हाथ पर छपवाता है और फिर उसपर टैटू बनवाता है। जिस तरह का नजारा था उसने लोगों के दिल को छू लिया। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 281 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, पांच मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो को 'ektatattooart' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं करीब 10 हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो की तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    End of Article