वायरल न्यूज़

Viral Video: विदेशी धरती पर देसी धमाका...सड़क पर लगाया ठेला और अंग्रेजी में ऐसे आवाज लगाकर बेच रहा सब्जी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय शख्स अनोखे अंदाज में कनाडा में अंग्रेजी बोलकर सब्जी बेच रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

Image

देसी शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @mannabanwait)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सब हैरान रह गए हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक भारतीय शख्स कनाडा में ठेले पर अंग्रेजी में आवाज लगाकर सब्जी बेच रहा था। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

भारत में अक्सर आप सबने ठेले पर सब्जीवालों को सब्जी बेचते हुए देखा होगा। गली-मोहल्ले में आवाज लगाते हुए सब्जी वाला आता है और लोग उससे सब्जी खरीदते हैं। कई सब्जीवाले काफी अनोखे अंदाज में आवाज लगाते हैं। सोशल मीडिया पर भी कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको काफी अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कनाडा में एक भारतीय शख्स अनोखे अंदाज में सब्जी बेच रहा है। शख्स ठेले पर सब्जी रखे हुए है और अंग्रेजी में आवाज लगाकर वो सब्जी बेच रहा है। देखें वीडियो...

शख्स का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो काफी अनोखा अंदाज है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'mannabanwait' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि विदेशी धरती पर देसी धमाका। कुछ का कहना है कि भारतीय जहां रहते हैं धमाल मचा देते हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article