वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़, बैंड -बाजे और कूलर के साथ निकली बारात, वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा गदर

Viral Video: सोशल मीडिया पर कूलर वाली बारात का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

कूलर वाली बारात (तस्वीर साभार- @roshni_horse_farm_dewas)

Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूम में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह का जुगाड़ भिड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी एक से एक मजेदार वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। वहीं, इस समय शादियों का भी सीजन चल रहा है और गर्मी के कारण बारात जाने में भी लोगों की हालत खराब हो रही है। ऐसे में एक बारात ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ (Jugaad Video) भिड़ाया, जिसने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली है। दरअसल, एक अनोखी 'कूलर वाली बारात' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ निकाल लिया है।

आमतौर पर जब कभी किसी की बारात निकलती है, तो शान-ओ-शौकत के साथ निकलती है। बैंड-बाजा, लाइट, घोड़ी बारात में सब शामिल होते हैं। लेकिन, एक बारात ऐसी निकली जिसमें बैंड-बाजे के साथ-साथ गर्मी से बचने के लिए कूलर भी शामिल था। वीडियो में आप देख सकते हैं बारात में शामिल लोग काफी मस्ती करते हुए दिखाई रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि चिलचिलाती गर्मी में बाराती आनंद भी ले रहे हैं और उन्हें गर्मी का बिल्कुल अहसास नहीं हो रहा है। क्योंकि, उनके साथ-साथ कूलर भी चल रहा है, जो बारातियों को गर्मी से बचा रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। देखें वीडियो...

गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़

बारातियों के लिए यह अनोखा जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं इस जुगाड़ की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'roshni_horse_farm_dewas' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब सात लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये आइडिया तो शानदार है। वहीं, कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इतने अमीर हो तो AC लेकर चलते। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article