वायरल न्यूज़

पति को जानवर की तरह पीटने लगी पत्नी, लोग बोले- बेचारे को हॉस्पिटल में भी नहीं छोड़ा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2024, 08:18 AM IST

Husband Wife Fight: वायरल वीडियो में देखेंगि कि पति इलाज कराने हॉस्पिटल में पहुंचा था, मगर पत्नी वहां भी आ धमकी। उसने वहीं अपने पति को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

Image

पति को पीटते हुए कैमरे में कैद हुई पत्नी। (Photo-Twitter)

Husband Wife Fight: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं जब हैवान पति ने अपनी पत्नी का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया। कई मामलों में पत्नी गंभीर रूप से घायल तक हो जाती है। हालांकि पुलिस ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार करके इंसाफ के कटघरे में खड़ा करती है। अभी मारपीट से जुड़ा एक ऐसा ही हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। मगर इसमें पीड़ित पत्नी नहीं बल्कि एक पति है। इसमें देखेंगे कि पत्नी अपने पति को बेरहमी से बुरी तरह पीट रही है। वो उसके मुंह पर खूब चांटे बरसाती है। इधर पति उससे खुद को छुड़ाने की नाकाम कोशिश करता है।

पति की बेरहमी से पिटाई

अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुके वीडियो में देखेंगे कि पति हॉस्पिटल में मौजूद है। देखकर लगता है कि वो अपना इलाज कराने पहुंचा है। मगर इसी बीच बेचारे के साथ तगड़ा खेल हो गया। दरअसल पति हॉस्पिटल में था कि तभी अचानक वहां पत्नी आ धमकी। वो उसपर चिल्लाती है और हाथ पकड़ लिया। अब पति खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है मगर पत्नी ने वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। वो उसके चेहरे पर थप्पड़ मारती है।

इंटरनेट पर छाया वीडियो

हैरान हो जाएंगे कि 35 सेकंड के वीडियो पत्नी को इतना मारती है कि आसपास खड़े लोग भी उसे बचाने के लिए पहुंच जाते हैं। मजेदार है कि पति को पीटने के बाद पत्नी पुलिस को बुलाने के लिए भी कहती है। मालूम हो कि पति के साथ मारपीट करते हुए पति का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article