वायरल न्यूज़

सावधान! बाइक चलाते समय गलती से भी न करें मोबाइल पर बात वरना बुरा होगा अंजाम, यकीन न हो तो देखें Video

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स सड़क पर बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा है। जहां एक हाथ से वह बाइक का हैंडल पकड़ा हुआ है, वहीं दूसरे हाथ में वह मोबाइल पकड़ा हुआ है और लगातार किसी से बात करता नजर आ रहा है।

Image

एक्सीडेंट वीडियो (फोटो साभार- एक्स)

Viral Video: बाइक चलाते समय कभी भी गलती से मोबाइल नहीं चलाना चाहिए। जहां एक तरफ बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने से आपका चालान कट सकता है, वहींं यह आपकी जिंदगी के लिए खतरनाक भी हो सकता है। अगर आपको यकीन न हो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो देख लीजिए। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो आपको सड़क सुरक्षा की बड़ी सी सीख देगा। वहीं वीडियो ऐसा है, जो पहली बार में आपकी रूह को भी कंपाएगा।

बहुत ही खतरनाक वीडियो वायरल

आप वीडियो में साफ देख पाएंगे कि बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना कितना खतरनाक हो सकता है। वहीं ऐसी लापरवाही से इंसान की जान भी जा सकती है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स सड़क पर बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा है। जहां एक हाथ से वह बाइक का हैंडल पकड़ा हुआ है, वहीं दूसरे हाथ में वह मोबाइल पकड़ा हुआ है और लगातार किसी से बात करता नजर आ रहा है।ऐसा करते ही वह सड़क को पार करने की भी कोशिश कर रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि फोन में बिजी रहने के कारण शख्स का ध्यान सामने की तरफ नहीं जाता। तभी एक तेज रफ्तार बाइक आती है और उसकी गाड़ी से टकरा जाती है। यह टक्कर इतनी भयंकर होती है कि दोनों बाइक सवार धड़ाम से गिर जाते हैं। जिस तरह की टक्कर होती है, उससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। 17 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article