वायरल न्यूज़

VIDEO: पानी के अंदर कैसे तैरता है मगरमच्छ, आज देखकर दिमाग चकरा जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 13, 2024, 08:49 AM IST

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। मगर कभी सोचा है कि ये मगरमच्छ पानी में किस तरह तैरता होगा। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वायरल हुआ है।

Image

मगरमच्छ पानी में आखिर किस तरह से तैरता है। (Photo/Instagram)

Magarmach Ka Video: पानी के भीतर वैसे तो ढेरों खतरनाक जीव-जंतु पाए जाते हैं। मगर सबसे खतरनाक मगरमच्छ को माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि पानी में इससे जंगल का राजा शेर भी टकराने की हिम्मत नहीं करता है। पानी के भीतर मगरमच्छ को मुश्किल से ही एकाध जानवर हरा पाता है। माना जाता है कि मगरमच्छ पानी में तैरने की कला में बहुत माहिर होता है, जो इसे खतरनाक शिकारी बनाती है। मगर कभी सोचा है कि मगरमच्छ पानी में कैसे तैरता है जो शिकार को जरा भी भनक तक नहीं लगती है। सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर सचमुच दिमाग चकरा जाएगा।

आखिर कैसे तैरता है मगरमच्छ

इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में इस तरह तैरता है कि पानी भी हिलता हुआ नजर नहीं आता है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक पारदर्शी टैंक में पानी भरा गया। इसके बाद में पानी मगरमच्छ को छोड़ दिया गया। अब इसमें जो कुछ नजर आता है देखकर किसी की भी आंखें फटी रह जाएंगी। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में बिना अपने पैर हिलाए ना सिर्फ तैरता है बल्कि धीरे-धीरे आगे भी बढ़ता हुआ नजर आता है। ये अपनी इस कला में इतना निपुण होता है कि शिकार के बहुत करीब पहुंच जाता है और उसे पता नहीं चलता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि पानी तैर रहे मगरमच्छ ने सिर्फ अपनी आंखें और नाक बाहर निकाल रखी है। इस दौरान उसका पूरा शरीर में पानी में ही होता है। मालूम हो कि पानी में तैरते हुए मगरमच्छ का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article