वायरल न्यूज़

Shocking: सब्जी में मसालों की जगह मिट्टी डालते हैं यहां के लोग, वजह जानकर आप भी खाने को ललचाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2023, 06:38 PM IST

Ajab Gajab News: ईरान में एक आइलैंड है। इसका नाम होरमूज है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोग अपने खाने में मसालों की जगह मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। क्या हुआ! यह सुनकर यकीनन आप हैरान रह गए होंगे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • मसालों के रूप में मिट्टी खाते हैं लोग
  • ईरान के होरमूज आइलैंड की मिट्टी
  • वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Ajab Gajab News: सब्जियां बनाते समय लोग मसालों का इस्तेमाल करते हैं। मसालों से सब्जियांं काफी स्वादिष्ट हो जाती हैं। दूसरी तरफ दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां सब्जियों में लोग मसालों की जगह मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। क्या हुआ! यह सुनकर यकीनन आप हैरान रह गए होंगे। हर कोई इस खबर को पढ़कर सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि कैसे कोई सब्जियों में मसालों की जगह मिट्टी डाल सकता है और उसे खा सकता है। हालांकि, इसका कारण जानकर आप भी सब्जी खाने को ललचाएंगे।

soil

ईरान का आइलैंड (सोशल मीडिया)

ईरान में मौजूद है होरमूज आइलैंड

एशिया महाद्वीप में स्थित देश ईरान में एक आइलैंड है। इसका नाम होरमूज आइलैंड है। यहां के लोग अपने खाने में मसालों की जगह मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, यहां की मिट्टी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। इसके अलावा यहां की मिट्टी बेहद सेहतमंद भी होती है। इस कारण लोग अपने खाने में मिट्टी को मसाले की तरह प्रयोग में लाते हैं। होरमूज आइलैंड अपने खूबसूरत पहाड़ों की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। इन पहाड़ों की रंग-बिरंगी मिट्टी बेहद खास है।

iran

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

मिट्टी में खनिज की भरपूर मात्रा

रंग बिरंगी मिट्टी की वजह से यह आइलैंड 'रैनबो आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इस पहाड़ की मिट्टी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत होती है। न सिर्फ सब्जियों में इस मिट्टी को डालते हैं, बल्कि यहां घूमने आने वाले पर्यटक मिट्टी को कच्चा खा जाते हैं। बेहद ही खूबसूरत यह आईलैंड फारस की खाड़ी में है। यहां की मिट्टियों में खनिज की मात्रा भरपूर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन पहाड़ों की मिट्टी में लगभग 70 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं। ब्रिटेन के जियोलॉजीकल रिसर्च की चीफ और भूवैज्ञानिक डॉ. कैथरीन गुडइनफ का कहना है कि फारस की खाड़ी के पास स्थित उथले सागरों में करोड़ों साल पहले नमक की मोटी परत जमी थी। इससे आइलैंड की मिट्टी बहुत खूबसूरत हो गई। पहाड़ों पर मिट्टी, शेल और आयरन की परतें जमी हैं। इस कारण यह काफी रंग-बिरंगे नजर आते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article