वायरल न्यूज़

Viral: होली के रुझान का पहला वीडियो आया सामने, यूजर्स बोले - जोगीरा सा रा रा रा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 24, 2024, 08:40 PM IST

होली को यूं ही अल्हड़पन का त्योहार नहीं कहा जाता है। यूपी-बिहार में इसके रुझान एक हफ्ते पहले से ही देखने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है।

Image

लड़के ने अपने दोस्त को नाली में फेंका (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

Holi 2024 Funny Video: इंटरनेट पर होली के वीडियो वायरल होने शुरू हो गए हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। ऐसे में इन वीडियोज में कुछ ऐसे भी है, जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। ऐसा भी हो सकता है कि ये नजारा आपने पहले देखा भी होगा। दरअसल, यूपी-बिहार में अक्सर लोग होली के पर्व पर नाले में फेंक देते हैं। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का अपने दोस्त को उठाकर लाता है और फिर उसे नाले में फेंक देता है। ऐसे में उसकी इस हरकत को देख आप एकदम से दंग रह जाएंगे। ऐसा नजारा आपको यूपी-बिहार में खूब देखने को मिल जाएगा। लोगों का कहना है कि होली के रुझान अभी से देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने ऐसा ना करने की सलाह भी दी है।

लड़के ने अपने दोस्त को नाली में फेंका

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि एक मछली पानी में गई..छपाक। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं करना चाहिए, अगर वहां कोई सुई या शीशी वगैरहा हो तो इससे जान भी जा सकती है। बता दें, इस वीडियो को 'ravi_singh_rathaur_20' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article