देश

'PM मोदी, गृह मंत्री शाह के आवास पर भी कर सकते हैं प्रदर्शन', वेणुगोपाल बोले-दिल्ली पुलिस हमें कैसे रोकेगी?

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा, 'हमें नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह एक छोटी-सी सभा से भी कितना डरते हैं। हमने ज्ञानेश कुमार के सार्वजनिक महाभियोग की घोषणा की थी। हमने 1 नवंबर को मार्च निकालने की योजना बनाई थी।

Image

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल।

KC Venugopal news : कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन कर सकते हैं। हम कभी पर भी प्रदर्शन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें कैसे रोक सकती है? मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकारी है लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। वेणुगोपाल ने पीएम मोदी और शाह पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोक दिया-वेणुगोपाल

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा, 'हमें नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह एक छोटी-सी सभा से भी कितना डरते हैं। हमने ज्ञानेश कुमार के सार्वजनिक महाभियोग की घोषणा की थी। हमने 1 नवंबर को मार्च निकालने की योजना बनाई थी। हमने 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान बुक कराया है। हमें इस अवधि के लिए अनुमति भी मिल चुकी है। हमने यहीं सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया था। दो दिन पहले हमारे कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हमें नहीं पता कि इसकी वजह क्या है।'

ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि यह दिल्ली पुलिस का फैसला नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का फैसला है। वे ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं। लेकिन हम उनके दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। हमें पता है कि अपना कार्यक्रम कैसे आयोजित करना है। एक तरफ मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर हटाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने के लिए विरोध कर रहे लोगों को भी सरकार रोकने की कोशिश कर रही है।

'दिल्ली पुलिस हमें कैसे रोक सकती है?'

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम कहीं भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। दिल्ली में कई जगहें हैं। दिल्ली पुलिस हमें कैसे रोक सकती है? हमारा अंतिम लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है। जब तक ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया नहीं जाता और देश की चुनाव प्रणाली को शुद्ध नहीं किया जाता, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article