वायरल न्यूज़

महिला ने 1 करोड़ में खरीदा 400 साल पुराना घर, सच्चाई जानकर उड़ गए होश

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Jan 31, 2026, 12:34 PM IST

Viral News: इंग्लैंड के एसेक्स की वैनेसा मिशेल ने 144,000 पाउंड में अपना सपनों का घर खरीदा था, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही वहां अजीब घटनाएं शुरू हो गईं। कभी साए दिखते, कभी नल अपने आप चलने लगते और दरवाजे खुल जाते। गर्भावस्था के दौरान तो उन्हें धक्का दिए जाने का भी एहसास हुआ।

haunted house story

महिला ने 1 करोड़ में खरीदा 400 साल पुराना घर (फोटो: iStock)

यह कहानी इंग्लैंड के एसेक्स की रहने वाली वैनेसा मिशेल की है, जिनका सपनों का घर कुछ ही समय में डरावना अनुभव बन गया। वैनेसा बचपन से ही एक बहुत पुराने घर को पसंद करती थीं। यह घर 16वीं सदी में बना था और ‘द केज’ नाम से मशहूर था। लोग कहते थे कि यह जगह भूतिया है और यहां पहले एक महिला ने आत्महत्या भी की थी, लेकिन फिर भी वैनेसा को वह घर बहुत अच्छा लगता था।

1 लाख 44 हजार पाउंड में खरीदा

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 में जब वह घर बिक्री पर आया, तो वैनेसा ने 1 लाख 44 हजार पाउंड में उसे खरीद लिया। उन्होंने अपनी दोस्त निकोल के साथ वहां रहना शुरू किया। घर देखने के समय ही उन्हें लगा था कि यही उनका सपनों का घर है। उन्हें उसकी पुरानी बनावट और इतिहास बहुत पसंद आया। लेकिन चाबियां मिलने के सिर्फ 24 घंटे बाद ही अजीब घटनाएं शुरू हो गईं। वैनेसा एक दिन रसोई में चाय बना रही थीं। उन्हें लगा कि उनकी दोस्त पीछे आ गई है, लेकिन जब उन्होंने मुड़कर देखा तो वहां कोई नहीं था।

चार साल बाद घर छोड़ने का किया फैसला

इसके बजाय उन्होंने एक बड़ा काला सा साया धीरे-धीरे अपनी तरफ आते देखा। उस दिन से उन्हें घर में अजीब-अजीब महसूस होने लगा। समय के साथ घटनाएं बढ़ती गईं। कभी बिना छुए नल खुल जाते थे, कभी दरवाजे अपने आप खुल जाते थे। वैनेसा ने दावा किया कि उन्होंने घर में भूत जैसी आकृतियां देखीं। एक बार तो उन्होंने फर्श पर खून जैसा कुछ फैला हुआ भी देखा, जिसकी कोई वजह समझ नहीं आई। जब वैनेसा गर्भवती थीं, तब उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने उन्हें धक्का दिया हो। इसके बाद उनका डर और बढ़ गया। घर का माहौल हमेशा भारी और डरावना लगता था। धीरे-धीरे दोस्त भी वहां से चले गए और वैनेसा अपने बच्चे के साथ डर के साए में रहने लगीं।

आखिरकार चार साल बाद वैनेसा ने उस घर को छोड़ने का फैसला किया। वह अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए वहां से निकल गईं। हालांकि घर बिकने में उन्हें करीब नौ साल लग गए। बाद में उन्हें पता चला कि उनसे पहले जो भी लोग उस घर में रहे थे, वे ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए। अब वह घर नए मालिकों के पास है, जिन्होंने उसका नवीनीकरण किया है और उसकी पुरानी पहचान को संभाल कर रखा है। वैनेसा कहती हैं कि उनका सपनों का घर उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन गया।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Monu Jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article