वायरल न्यूज़

Viral Video: खतरे के बावजूद शख्स ने दिखाई हिम्मत, हथिनी के पैर में धंसे हुए नट-बोल्ट को ऐसे निकाला बाहर

हथिनी के पैर में फंसा नट-बोल्ट एक शख्स ने निकालकर उसकी जान बचाई। यह दिल छू लेने वाला वायरल वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

हथिनी के पैर में धंसे नट बोल्ट को बाहर निकालते हुए शख्स (X/@GuGi263)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स एक घायल हथिनी की मदद करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि हथिनी के पैर में एक नट-बोल्ट फंसा हुआ था, जिससे उसे काफी दर्द हो रहा था। ऐसे में वह शख्स बिना देर किए उस हथिनी के पैर से उस नट-बोल्ट को निकाल देता है। जिसके बाद हथिनी चैन की सांस लेती है।

शख्स ने हथिनी के पैर से निकाला नट-बोल्ट

वीडियो (Video) की शुरुआत में देखा जा सकता है कि हथिनी लंगड़ाते हुए चल रही है। उसके पैर में धंसा हुआ नट-बोल्ट साफ नजर आ रहा है। तभी एक व्यक्ति हिम्मत दिखाते हुए उसके पास जाता है और उसके पैरों को उठाकर देखता है। जब उसे वह नट-बोल्ट नजर आता है तो वह तुरत एक पाना लेकर आता है। फिर उस विशालकाय हथिनी के पैरों को अपनी गोद में लेकर अंदर फंसे नट-बोल्ट को उस पाने की मदद से खोलकर बाहर निकाल देता है।

ये भी पढ़ें:

हथिनी शांत खड़ी रही

इस वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि इतनी बड़ी और ताकतवर हाथी होने के बावजूद, हथिनी उस शख्स पर भरोसा करती है और शांत खड़ी रहती है और अपने पैर में धंसे नट-बोल्ट को निकलवाती है। जिसके बाद उस हथिनी को काफी राहत मिलती है। यह नजारा देखने के बाद लोगों का दिल भर आया।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @GuGi263 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 78 लाख लोगों ने देखा और 70 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इंसान और जानवर के बीच भरोसे और दया का रिश्ता हमेशा बना रहना चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "जानवर भी दर्द महसूस करते हैं और उन्हें भी हमारी मदद की जरूरत होती है।" ऐसे ही कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और शख्स की बहादुरी और इंसानियत की जमकर तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article