समुद्र तल से सबसे कम ऊंचाई पर बसा यह देश, अगर पानी बढ़ा तो समन्दर में समा सकता है

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जो समुद्र तल से सबसे कम ऊंचाई पर स्थित है? अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं तो चलिए हम आपको इस बारे में बता देते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Apr 25 2026, 07:50 IST
कई जगहों पर लिखी होती है समुद्र तल से ऊंचाईImage Credit : IStock, Gemini AI Generated01 / 07

कई जगहों पर लिखी होती है समुद्र तल से ऊंचाई

आपने कई जगहों पर देखा होगा कि उस जगह की समुद्र तल से ऊंचाई लिखी गई होती है। ऐसे में कुछ जगहें सबसे ऊंची होती हैं तो कुछ जगहें समुद्र तल से बहुत ही नीचे होती हैं।

इस बारे में जान लें आजImage Credit : IStock, Gemini AI Generated02 / 07

इस बारे में जान लें आज

आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समुद्र तल से सबसे कम ऊंचाई पर स्थित है। यानी यह देश समुद्र तल से सबसे नीचला देश है।

कौन सा है वह देश?Image Credit : IStock, Gemini AI Generated03 / 07

कौन सा है वह देश?

यह देश लोगों के लिए पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन भी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मालदीव की। जिसकी समुद्र तल से औसत ऊंचाई मात्र डेढ़ मीटर है। इसे दुनिया का सबसे नीचला देश माना जाता है।

अक्सर यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं लोगImage Credit : IStock, Gemini AI Generated04 / 07

अक्सर यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं लोग

मालदीव हिंद महासागर में स्थित है और यह बेहद ही खूबसूरत देश है। लोग अक्सर अपनी छुट्टियां मनाने इस देश में जाते हैं। यहां की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा इस देश के पर्यटन से ही आता है।

​​छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना यह देश​Image Credit : IStock, Gemini AI Generated05 / 07

​​छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना यह देश​

करीब 1,200 छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना यह देश एक बेहद खूबसूरत द्वीपीय देश है। यहां के कुछ इलाके तो समुद्र से सिर्फ 1 मीटर या उससे भी कम ऊंचाई पर हैं।

समा सकता है पानी मेंImage Credit : IStock, Gemini AI Generated06 / 07

समा सकता है पानी में

इसी वजह से यह माना जाता है कि यह देश समुद्र के बढ़ते जलस्तर (Sea Level Rise) के खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। अगर समुद्र का वॉटर लेवल बढ़ा तो यह देश पानी में समा सकता है।

ये दोनों देश भी समुद्र से कम ऊंचाई पर हैं स्थितImage Credit : IStock, Gemini AI Generated07 / 07

ये दोनों देश भी समुद्र से कम ऊंचाई पर हैं स्थित

मालदीव के अलावा कुछ देश और भी हैं, जो समद्र तल से काफी कम ऊंचाई पर हैं। इन देशों का नाम तुवालु (Tuvalu) और किरिबाती (Kiribati) है। ये दोनों देश भी द्वीपीय देश हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!