वायरल न्यूज़

Viral Video: मिडिल क्लास का सपना हुआ पूरा! AC आते ही खुशी से झूम उठा परिवार

भीषण गर्मी के बीच घर में पहली बार AC आने पर मिडिल क्लास परिवार की खुशी का इमोशनल वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

घर में पहली बार लगी AC (Instagram/@mihirr07_)

Viral Video: गर्मी के मौसम में AC और कूलर अब सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि एक जरूरत बन गई है। मगर AC खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, खासकर मिडिल क्लास परिवारों के लिए। एक बार के लिए तो मिडिल क्लास फैमिली कुछ पैसे जुटाकर AC का खरीदने का सोच भी लेती है, मगर जब बात हर महीने बिजली बिल की आती है तो कुछ ज्यादा ही टेंशन होने लगती है। वैसे भी भारत में अधिकतर मिडिल क्लास फैमिली में आज भी AC नहीं होगी। ऐसे में जब किसी मिडिल क्लास के घर में पहली बार AC आता है, तो वह पल उनके लिए बेहद ही अनमोल होता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां घर में पहली बार AC आने की खुशी में झूमते हुए एक परिवार को दिखाया गया है।

पहली बार घर में AC लगने की खुशी परिवार में देखी गई

वीडियो (Video) में दिख रहा है कि जैसे ही AC घर में लाया जाता है, पूरा परिवार उसे देखने के लिए उत्साहित हो जाता है। माहौल बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे घर में पहली बार कोई ऐसी चीज आई है, जिसका वह परिवार सपना देखा करता था। आगे वीडियो में दिखाई देता है कि जब AC लग जाता है तो घर की एक महिला उस AC पर तिलक लगाकर उसकी पूजा करती है। यह रस्म हर भारतीय परिवारों में निभाई जाती है। जब भी कोई नई चीज घर पर खरीद कर आती है तो लोग इस्तेमाल से पहले उसकी पूजा जरूर करते हैं। ताकि वह उनका साथ लंबे समय तक देता रहे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि AC के आने से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

लोगों को भावुक कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mihirr07_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ लोगों ने देखा और करीब 9 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर ढेर सारे कमेंट भी आ रहे हैं। लोग इस परिवार की खुशी से खुद को जोड़ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि असली खुशी वही होती है, जब आप अपने माता-पिता को खुश देखते हैं। वहीं, कई लोगों ने कहा कि AC जरूर लड़के ने अपनी कमाई से लगवाई होगी, तभी घर के लोग इतना ज्यादा खुश हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article