वायरल न्यूज़

OMG: डेढ़ साल के बच्चे ने खेल-खेल में निगल लिया 'हल्क', गुजरात से सामने आया रूह कंपाने वाला मामला

Shocking News: वंश नाम के बच्चे ने खेलते-खेलते 'हल्क' नाम का प्लास्टिक का खिलौना निगल लिया। इसके बाद बच्चे के पेट में दर्द हुआ तो वह जोर-जोर से रोने लगा। पहले तो माता-पिता को लगा कि वह ऐसे ही रो रहा होगा। हालांकि, लाख कोशिश के बाद भी बच्चा शांत नहीं हुआ। इसके बाद माता-पिता आनन-फानन में बच्चे को अस्‍पताल ले गए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

Shocking News: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने छोटे बच्चों के माता-पिता के दिल में एक डर पैदा कर दिया है। दरअसल, अहमदाबाद में एक डेढ़ साल के बच्‍चे ने खेल-खेल में 'हल्‍क' नाम का प्‍लास्टिक का खिलौना मुंह में भर लिया। सिर्फ यही नहीं बच्चे ने उस खिलौने को निगल लिया। इसके बाद बच्चे की जान पर बन आई। मां-बाप को घटना का पता तब चला जब बच्चे के पेट में जोर का दर्द होने लगा। बच्चे का नाम वंश बताया जा रहा है।

अहमदाबाद से सामने आया हैरान करने वाला मामला

रिपोर्ट के अनुसार, वंश नाम के बच्चे ने खेलते-खेलते 'हल्क' नाम का प्लास्टिक का खिलौना निगल लिया। इसके बाद बच्चे के पेट में दर्द हुआ तो वह जोर-जोर से रोने लगा। पहले तो माता-पिता को लगा कि वह ऐसे ही रो रहा होगा। हालांकि, लाख कोशिश के बाद भी बच्चा शांत नहीं हुआ। इसके बाद माता-पिता आनन-फानन में बच्चे को अस्‍पताल ले गए। जब डॉक्‍टरों ने बच्चे के पेट का एक्‍स-रे किया, तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों को एक्स-रे में बच्चे के पेट में खिलौना नजर आया। इसके बाद डॉक्‍टरों ने तुरंत सर्जरी की।

गनीमत यह रही की डॉक्टरों की सर्जरी सफल रही और वंश के पेट से खिलौना निकाला लिया गया। हालांकि, यह सर्जरी तकरीबन 45 मिनट तक चली। जब तक सर्जरी चल रही थी, माता-पिता की टेंशन बढ़ी हुई थी। लेकिन डॉक्टरों ने एक सफल सर्जरी कर बच्चे के पेट से खिलौना बाहर निकाल लिया। सर्जरी के बाद अब बच्चा पूरी तरह से ठीक है। डॉक्‍टरों का कहना है अगर खिलौना वंश की आंत में चला जाता तो शायद मुश्किल बढ़ जाती।

डॉक्‍टरों ने बताया- चैलेंजिंग थी सर्जरी

इस मामले को लेकर अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि सर्जरी काफी चैलेंजिंग थी। उन्होंने बताया कि कई बार बच्‍चे कुछ निगल लेते हैं। हालांकि, यह मामला बिल्‍कुल अलग था। यह कोई खिलौने का टुकड़ा नहीं बल्कि खिलौने के हाथ-पैर और सिर वाली पूरी साइज की चीज थी। इस कारण खिलौने को निकालना थोड़ा मुश्किल था। डॉक्‍टर ने बताया कि फूड पाइप और पेट के बीच नेचुरल वॉल्व होता है।खिलौने को इस वॉल्व से ही निकलना था। एंडोस्कोप जैसे नाजुक टूल से पकड़ने के दौरान खिलौना बार-बार फिसल रहा था। काफी कोशिश के बाद खिलौने के सिर को पकड़कर सावधानी से बाहर निकाला गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article