वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टेज पर बैठे दूल्हे पर टिक गई सबकी नजरें, पैरों में हवाई चप्पल देख भर आईं लोगों की आंखें

वायरल न्यूज (Viral News): जयमाला के स्टेज पर बैठे दूल्हे के पैरों में जूते नहीं, बल्कि हवाई चप्पल देखकर लोग भावुक हो गए। इस शादी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

स्टेज पर चप्पल पहनकर बैठा दूल्हा (instagram/@shravanjeejee)

शादी का दिन हर इंसान की जिंदगी का सबसे खास दिन माना जाता है। इस दिन दूल्हा-दुल्हन नए कपड़े पहनते हैं और हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखा जाता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की आंखों में पानी ला दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा और दुल्हन जयमाला के स्टेज पर बैठे दिख रहे हैं। कैमरे का फोकस उन दोनों पर ही है। वीडियो में मेहमान उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। देखने में सब कुछ ठीक ही लग रहा है, लेकिन अचानक से कैमरे का फोकस जब दूल्हे के पैरों पर जाता है तो जो नजारा दिखता है उसे देख लोग हैरान रह जाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जयमाला के स्टेज पर दूल्हे के पैरों पर गई सबकी नजर

असल में शादी जैसे खास दिन पर भी दूल्हे के पैरों में जूते नहीं थे और वह इस वक्त भी जयमाल के स्टेज पर हवाई चप्पल पहनकर बैठा है। जब लोगों ने दूल्हे के पांव में हवाई चप्पल देखा तो वे बेहद ही भावुक हो गए। वीडियो (Video) देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने कहा कि शायद दूल्हे की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और इसी वजह से वह जूते नहीं खरीद पाया होगा। हालांकि वीडियो से इस बात की पुष्टि नहीं होती कि इसके पीछे की वजह क्या थी, लेकिन इस नजारे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो (Video) में सबसे खास बात यह थी कि ऐसे हालात में भी दूल्हे के चेहरे पर किसी भी तरह की शर्म या उदासी नहीं दिखी। वह खुशी के साथ अपनी दुल्हन के पास बैठा दिखा।

सोशल मीडिया पर छा गया यह इमोशनल वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shravanjeejee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी राय भी दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने लिखा कि इंसान की पहचान उसके कपड़ों या जूतों से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और दिल से होती है। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि अगर दूल्हा सच में आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, तो उसकी मदद की जानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article