Funny Video: भारत में शादियों के सीजन के दौरान दूल्हा-दुल्हन के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं। आजकल आपने देखा होगा कि स्टेज पर जयमाला के दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन को गुलाब का फूल देकर प्रपोज करता नजर आता है। इस काम में कई दूल्हे तो काफी तेज होते हैं, वहीं कई दूल्हे गुलाब का फूल देने में काफी नर्वस हो जाते हैं। आजकल एक वीडियो ऐसा ही सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
वायरल वीडियो बेहद ही मजेदार है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग दूल्हे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। आप देख पाएंगे कि जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हुए हैं। वहीं दूल्हे के दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान दूल्हे के हाथ में गुलाब भी दिखाई देता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा उस गुलाब को अपनी होने वाली दुल्हन को देने की कोशिश करता है। हालांकि, वह इस दौरान काफी नर्वस नजर आ रहा है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि दोस्तों के लाख बताने के बाद भी दूल्हा उसे सही तरीके से गुलाब नहीं दे पाता है। उसके दोस्त एक्टिंग करके बताते भी हैं कि कैसे घुटने पर बैठकर लड़की को गुलाब दिया जाता है। इसके बाद भी दूल्हा अपनी दुल्हन को सही तरीके से गुलाब नहीं दे पाता है। वीडियो में यह सीन काफी ज्यादा फनी लगता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे की इस हरकत से काफी गुस्से में आ जाती है।वीडियो को @vicky_kumar_8908 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
