वायरल न्यूज़

Viral Video: नव विवाहित जोड़े पर महिला ने लुटाए पैसे, लूटने के लिए दूल्हे ने जो किया उसे देख सब दंग रह गए

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी औऱ जमकर ठहाके भी लगाएंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया।

Image

दूल्हे ने तो खेल कर दिया (तस्वीर साभार- @randhir_kashyap_official)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हाहाकारी होते हैं, तो कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

शादियों के सीजन में सोशल मीडिया भी अलग लेवल का गुलजार हो जाता है। दूल्हा-दुल्हन के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्ह-दुल्हन ऐसा कारनामा करते नजर आते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार भी अलग लेवल का माहौल बना देते हैं। जबकि, कई बार मेहमान भी अनोखे कारनामे कर देते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दूल्हा ने ऐसा काम किया, जिसने सबको चौंका दिया। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे। तभी स्टेज पर एक महिला आई और नव विवाहित जोड़े पर पैसे लुटाने लगी। पैसा देखते ही अचानक दूल्हा बेकाबू हो गया और लूटने के लिए इधर-उधर भागने लगा। आखिर में जो होता है उसे देखकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। देखें वीडियो...

दूल्हे का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान हो गए होंगे। सोच रहे होंगे कि दूल्हे ने तो खेल कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'randhir_kashyap_official_09' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि अपनी शादी में ऐसा कौन करता है? जबकि, कुछ का कहना है कि लगता है कि दूल्हे की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article