Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, एक शख्स ने दुल्हन की तलाश में काफी लंबा-चौड़ा एक्सेल सीट ही बना डाला है। इस एक्सेल सीट को देखने के बाद हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। इतना ही नहीं लोग इसे बार-बार देख भी रहे हैं और इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। यकीन, मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सदम में आ जाएंगे।
आज कल सोशल मीडिया पर आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। आमतौर पर शादी के लिए लोग आपस में बात करते हैं, दोस्त-रिश्तेदारों से सलाह देते हैं। कुल मिलाकर शादी में जो भी चीजें होती हैं, उनके बारे में बात करते हैं। लेकिन, एक लड़के ने कुछ ऐसा किया है, जिससे पूरा सोशल मीडिया हिल गया है। सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। दरअसल, विकास नाम का शख्स पुणे में रहता है और वहां एक कंपनी में जॉब करता है। लेकिन, विकास मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है। हर मां-बाप की तरह उसके घरवाले भी शादी के लिए दबाव डालने लगे। विकास के माता-पिता उससे डेली पूछते कि किसी लड़की से बात हुई, मुलाकात हुई। कहां तक बात पहुंची। मां-बाप की बातों से तंग आकर विकास ने एक्सेल सीट ही बना दिया। देखें वीडियो...
शादी के लिए एक्सेल सीट
वीडियो देखने के बाद आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'thevikkchapter' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस आइडिया को पसंद कर रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि शादी के लिए ऐसा कौन करता है? इतना ही नहीं कुछ लोग तो अब शादी के लिए डायरेक्ट मैसेज भी कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
