Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया के जमाने में आपको घर बैठे हर तरह के वीडियोज (Today Viral Video) और नजारे देखने को मिल जाएंगे। इनमें कई वीडियो (Today Trending video) तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में आप आमतौर पर सोच भी नहीं सकते हैं। आज कल शादियों के भी एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। शादियों के कुछ वीडियो (Bride Groom Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। शादी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें दूल्हे ने ऐसा तांडव मचाया, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।
ये तो हम सब जानते हैं भारतीय शादी में मौज-मस्ती ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। कई बार दूल्हा-दुल्हन लोगों का मजाक बनाते हैं, तो कभी दूल्हा-दुल्हन के साथ ही खेल हो जाता है। कभी-कभी तो दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के साथ मौज ले लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा दुल्हन और अन्य लोगों के साथ स्टेज पर बैठा हुआ है। वहीं, पीछे से एक शख्स दूल्हे के साथ मौज ले रहा होता है। कुछ देर तक तो बेचारा दूल्हा बर्दाश्त करता है, लेकिन अगले ही पल आपे से बाहर हो जाता है। गुस्से में आकर पीछे खड़े हो शख्स को ऐसे कूटता है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...
दूल्हे ने तो माहौल बना दिया
वीडियो देखकर जरूर आप भी सन्न रह गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो इस नजारे को देखकर ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shayero_ki_duniya4556' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने मौज लेते हुए पसंद किए हैं। वहीं, चटाकरे लेकर लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा- भाई वीडियो देखकर मजा आ गया। एक ने लिखा- लगता है दोनों भावना में बह गए। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
