सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आयाहै,। जिसमें देखा जा सकता है कि गलगोटिया चौराहे पर कुछ रईसजादों ने अपनी लापरवाही भरी हरकतों से ट्रैफिक को जाम कर दिया हैइनइस युवाओं ने सड़क को स्टंट का अड्डा बना लिया है
खतरनाक स्टंट करते युवाओं का वीडियो वायरल
घटना गलगोटिया चौराहे की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा अपनी लग्जरी कारों को बीच सड़क पर गोल-गोल घुमाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वे गाड़ियों को फुल स्पीड में तेजी से गोल-गोल घुमा रहे हैं। इस दौरान पीछे खड़ी अन्य गाड़ियां रुकने को मजबूर हो गईं, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया।
पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। पुलिस ने गाड़ियों की पहचान शुरू कर दी है। कुछ चश्मदीदों के अनुसार, यह रीलबाजीदोपहर कोर हो रही थी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स ने शेयर किया है। कई यूजर्स इसे "डेथ रेस" करार दे रहेहैं, तो कई इन युवाओं की लापरवाही पर सवाल भी उठा रहे हैं।
गाड़ी की पहचान कर की जाएगी कार्रवाई
वीडियो वायरल होते ही ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर वाहनों की नंबर प्लेट और ड्राइवरों की पहचान की जा रही है। "ऐसी लापरवाही सड़क सुरक्षा कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। जुर्माना लगाने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई भी हो सकती है।"
