ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज हमेशा से ही दिमाग को चकराकर रख देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज सामने आया है।
जिसमें लोगों को "यम" के बीच "हम" को ढूंढने की चुनौती दी गई है। इसके साथ एक और भी चुनौती है और वह ये कि 'हम' को खोजने के लिए आपके पास मात्र 5 सेकेंड हैं।
चलिए इस चैलेंज में हम आपकी थोड़ी सी मदद कर देते हैं। सबसे पहले आप इस वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को गौर से देखिए। इसमें "यम" लिखे हिंदी शब्दों की भरमार है।
इन्हीं सब के बीच एक शब्द "हम" भी लिखा है। जिसे आपको खोजना है। चैलेंज को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह चैलेंज इतना आसान नहीं है।
इसे पूरा करने के लिए बहुतों ने कोशिश की, अपने दिमाग के घोड़ों को खूब दौड़ाए, लेकिन "यम" के बीच "हम" को खोज पाना किसी जादुई पहेली से कम नहीं है।
ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसे डिजाइन और पैटर्न होते हैं, जो हमारे दिमाग और आंखों को धोखा देने का काम करते हैं। ये हमें वह दिखाती हैं जो वास्तव में होता ही नहीं, या फिर कुछ ऐसा छिपाती हैं जो आसानी से नजर नहीं आता।
"यम" में "हम" खोजने का चैलेंज भी कुछ ऐसा ही है। इसे खोजने के लिए आपको न केवल आपकी पैनी नजरों की जरूरत पड़ेगी बल्कि इसमें आपको फोकस्ड रहने की भी जरूरत है। ऐसी चुनौतियों को कुछ लोग मिनटों में पूरा कर लेते हैं। जबकि कई लोग इसमें घंटों लगा देते हैं।
उम्मीद है कि आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया होगा और यम के बीच हम को खोज लिया होगा। अगर आपसे ऐसा नहीं हो पाया तो कोई बात नहीं आपके लिए यह काम हम कर के दिखाते हैं। ये देखिए 'हम' को हमने सफेद रंग से हाईलाइट कर रखा है।