Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि नजारा देखकर चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो दरअसल करीब 75 साल के दादाजी से जुड़ा है। जिन्होंने खुद का वीडियो शूट करवाया है। मगर करीब 16 सेकंड के वीडियो में वो ऐसा कुछ कर दिखाते हैं जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।
बुजुर्ग महिलाएं बनीं गोपियां
शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि करीब 75 साल के दादादी खुद को भगवान कृष्ण की तरह दिखाने की कोशिश करते हैं। फ्रेम में देखेंगे कि उनके गले में कृष्ण की तरह माला और हाथ में मुरली है। दादाजी के खड़े होने का तरीका भी भगवान कृष्ण की तरह नजर आता है। आगे देखेंगे कि दादाजी के पीछे दो बुजुर्ग महिलाएं भी खड़ी हैं, जिन्हें संभवत: गोपियों की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
मालूम हो कि वीडियो दादाजी और बुजुर्ग महिलाओं से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'इनसे ऐसा करने के लिए किसने बोला था।' एक शख्स ने लिखा, 'चाचा के परिवार की तरफ से मैं माफी मांगता हूं।' मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
