वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर निकला 'गोरिल्ला', स्कूटी के पीछे बैठकर लगाई ऐसी दहाड़, नजारा देख घूम जाएगा दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर जबलपुर का एक हैरान कर देने वाला और बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति विशाल गोरिल्ला की पोशाक पहनकर स्कूटी के पीछे बैठकर शहर की सड़कों पर घूमता नजर आ रहा है। गोरिल्ला का यह अनोखा अंदाज देखकर रास्ते से गुजर रहे लोग दंग रह गए।

Image

सड़क पर उतरा 'गोरिल्ला ' (तस्वीर साभार- @jabalpur_sigmas)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार और अजीबोगरीब वीडियो (Shocking Video) देखने को मिलते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं,जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय शहर की मुख्य सड़क पर एक स्कूटी दौड़ रही है। इस स्कूटी को एक युवक चला रहा है, लेकिन सभी का ध्यान खींच रहा है पीछे बैठा सवारी। स्कूटी के पीछे कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विशाल गोरिल्ला के गेटअप में एक बंदा बैठा हुआ है। यह नकली गोरिल्ला स्कूटी पर बड़े ही आराम से बैठकर दोनों तरफ बांहें फैलाए हुए शहर की हवा के मजे ले रहा है। सड़क पर चलने वाले अन्य बाइक सवार और लोग इस दृश्य को देखकर पूरी तरह भौचक्के रह जाते हैं। वीडियो में ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट लिखा गया है कि पंडाल छोटा रख लेंगे, लेकिन इस गोरिल्ले को जरूर बुलाएंगे। आखिर, किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    सड़क पर दिखा अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह गए होंगे। कई लोगों को तो समझ में नहीं आ रहा होगा कि आखिर मामला क्या है? अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को jabalpur_sigmas नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग जबलपुरियों के इस अनोखे स्वैग और टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article