Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप जमकर ठहाके लगाएंगे, बल्कि हो सकता है उछलने भी लगें। आलम ये है कि 9 सेकेंड का ये वीडियो धमाल मचा रहा है।
अक्सर जब दोस्त-यार जमा होते हैं, तो मौज-मस्ती होना लाजमी है। कई बार तो दोस्तों के साथ लोग ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिससे देखकर हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लड़कियां डांस करते हुए आपस में जमकर धमाल मचा रही हैं। लड़कियां इस तरह डांस करती रहीं कि उनके नीचे का जमीन फट जाती है और बड़ा गड्ढा बन जाता है। इतना ही नहीं जब तक लड़कियां खुद को संभाल पातीं तब तक सभी नीचे जमीन में समा जाती हैं। देखें वीडियो...
मजेदार है वीडियो
वहीं, पास में मौजूद अन्य लड़कियां इस नजारे को देखती रह जाती हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 9 सेकेंड के इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। इतना ही नहीं लोग वीडियो को देखकर ठहाके लगा रहे हैं और जमकर चटकारे लेते हुए इस पर कमेंट कर रहे हैं। हो सकता है आप में से कुछ लोगों को दोस्तों के साथ बिताए इस तरह के पल भी याद आ रहे होंगे।
