वायरल न्यूज़

Delhi Metro Viral Video: बवाल का अड्डा बनी दिल्‍ली मेट्रो, लड़की ने लड़के पर कर दी थप्‍पड़ों की बौछार

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की लड़के को बैक टू बैक थप्पड़ जड़ती नजर आ रही है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

लड़की ने लड़के को जड़े बैक टू बैक कई थप्पड़ (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • लड़की ने लड़के को जड़े बैक टू बैक कई थप्पड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो की चर्चा जैसे ही बंद होती है, वैसे ही एक नया मामला सामने आ जाता है और फिर से ये सुर्खियों का केंद्र बन जाता है। ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाता है। इस बार दिल्ली मेट्रो में थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर अब हर जगह दिल्ली मेट्रो ट्रेंड करने लगा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और लड़के के बीच कहासुनी हो रही होती है। फिर अचानक देखते ही देखते लड़की लड़के पर थप्पड़ों की बौछार करने लगती है। इस दौरान किसी ने इस मामले का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में आप देख सकते हैं कि काफी लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस पूरे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और खुद में व्यस्त नजर आए।

लड़की ने लड़के को जड़े बैक टू बैक कई थप्पड़

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं किस दुनिया में हम लोग रहने लगे हैं, जहां किसी से कोई मतलब ही रखना चाहता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर लड़के ने पलटकर थप्पड़ लगा दिया होता तो ज्ञान देने के लिए पूरी पब्लिक खड़ी हो जाती। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी... और देखें

End of Article