Girl Singing Viral Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपको कई सारे ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें लोग गाना गाते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और उन्हें शेयर करते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है, जिसे सुनकर ऐसा लगता है जैसे कान का पर्दा ही फट गया हो। हाल ही में वायरल हुई इस लड़की के वीडियो भी कुछ ऐसे ही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की ने माधुरी दीक्षित के फिल्म का गाना गाती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की 'धक धक करने लगा' गाना गा रही है, जिसे सुनकर आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी बेसुरी आवाज मैंने आज तक नहीं सुनी। लड़की के वीडियोज के चलते इंस्टाग्राम यूजर्स उसे काफी ट्रोल भी कर रहे हैं और काफी खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।
लड़की ने बेसुरे आवाज में गाया गाना
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इंस्टाग्राम वाले भी अच्छा खासा मूड को भी बिगड़ देते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दीदी जब आप गाना गाते हो तब आपके घर वाले कहां रहते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'khushi_singar_11' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 462 लाइक्स आ चुके हैं।
