College Girl Dance Video: डांस के अक्सर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे डांस वाले रील्स नजरों के सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर उनसे नजर ही नहीं हटती है। इन्हीं में से एक कॉलेज फंक्शन के डांस, जिनमें कुछ मस्ती भरे होते हैं तो कुछ बेहद कमाल के। ऐसे डांस को देख मुंह से बस एक ही बात निकलती है - झक्कास। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की कॉलेज फंक्शन में डांस कर रही है। हरियाणवी गाने पर कॉलेज गर्ल का ये डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि लड़की ने कमाल का डांस किया है। बता दें, ये गाना हरियाणा का एक लोक गीत है, जो काफी वायरल हुआ है। लड़की की अदाकारी और उसके डांस स्टेप की हर कोई तारीफ कर रहा है।
कॉलेज फंक्शन में लड़की का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना धांसू डांस तो पहली बार देखा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि काफी एनर्जेटिक डांस है। बता दें, इस वीडियो को 'khushi_raghuwanshi1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो के मुताबिक, ये फंक्शन देहरादून यूनिवर्सिटी का लग रहा है।
