एडवेंचर से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो को देख लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की धड़कनें तेज हो गई। वीडियो में कुछ लोगों को आसमान की ऊंचाइयों पर रोमांचक कारनामा करते देखा जा सकता है। जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
हवा में उड़ते लोगों का गजब कारनामा
करीब एक मिनट के इस वीडियो में स्काईडाइविंग और फ्रीफॉल के कई शानदार और रोमांचक नजारे देखने को मिलते हैं। वीडियो के शुरुआत में एक महिला प्लेन के खुले दरवाजे पर बैठी नजर आती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वह ऊंचाई पर बैठकर आराम से पानी पीती दिखाई देती है। इसके बाद वह हवा में छलांग लगा देती है और फ्रीफॉल का रोमांच शुरू हो जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग, फ्रीफॉल के रोमांच ने जीता लोगों का दिल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में कई स्काईडाइवर्स रंग-बिरंगे स्मोक ट्रेल के साथ आसमान में गोता लगाते नजर आते हैं। कहीं हॉट एयर बैलून के पास फ्रीफॉल हो रहा है तो कहीं हेलीकॉप्टर के आसपास लोग हवा में करतब दिखा रहे हैं। ऊपर से दिखाई देने वाले शहर, खेत, पहाड़ और समुद्र के नजारे इस वीडियो को और भी शानदार बना देते हैं। कुछ सीन में टैंडेम स्काईडाइविंग भी दिखाई गई है, जिसमें एक ट्रेन्ड इंस्ट्रक्टर के साथ लोग सुरक्षित तरीके से छलांग लगाते हैं। उनके चेहरे पर डर नहीं, बल्कि खुशी और उत्साह साफ दिखाई देता है।
Video का हर एक पल बढ़ा देगा आपकी धड़कन
इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ ने शेयर किया है। वीडियो सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे पसंद किया और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने लिखा कि यह वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वे खुद आसमान में उड़ रहे हों। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि वे भी जिंदगी में एक बार स्काईडाइविंग जरूर करना चाहते हैं। हालांकि स्काईडाइविंग एक एडवेंचर स्पोर्ट्स है और इसे हमेशा प्रशिक्षित लोगों की देखरेख में ही करना चाहिए। इसमें आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी इसमें जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
