वायरल न्यूज़

हद है भाई! जान जोखिम में डाल लड़की ने पेड़ पर चढ़कर किया डांस, वीडियो देख आप भी होंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई फनी वीडियो, तो कोई डांस वीडियो तो कभी कोई जुगाड़ वाली वीडियो वायरल होती रहती है। इन दिनों एक लड़की का डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Image

न जोखिम में डाल लड़की ने पेड़ पर चढ़कर किया डांस(Instagram/ushanagvanshi31)

Video Viral: सोशल मीडिया पर हम आए दिन देखते हैं कि लोग वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाकर वीडियो बनाने को तैयार हो जाते हैं। अपनी जान को जोखिम में डाल कर वीडियो बनाते हैं। ताकि उस पर थोड़ा व्यूज, लाइक और कमेंट्स मिल जाए। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की अपनी जान को जोखिम में डालकर पेड़ पर चढ़कर एक पंजाबी गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

लड़की की जा सकती थी जान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की जिस पेड़ पर चढ़कर डांस कर रही हैष वह पेड़ जमीन पर नहीं बल्कि किसी पहाड़ पर है। पेड़ के नीचे खाई है। मतलब अगर थोड़ा भी लड़की का बैलेंल हिला तो वह सीधे खाई में भी गिर सकती थी। पर उसने रील बनाने के चक्कर में इन सभी बातों को दर किनार कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो देखने के बाद लड़की को ऐसा करने से मना करते हुए दिखाइ दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ushanagvanshi31 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं पर इसे हजारों लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें से एक ने लिखा: "यहां से गिरोगी को कुछ नहीं गिन पाओगी”, दूसर ने लिखा: “यहां से नीचे गिर गई तो दिन में तारे नजर आएंगे बहन”, “रील के चकर में मत पड़ यह रियल में नीचे गिरी ना तब रील की रियल भी बन जाएगी”

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article